रिपोर्टर मनोज तोमर ,दिनांक 13सितम्बर 2019, दादरी :-एनटीपीसी दादरी को कार्यालय के कामकाज में राजभाषा के तकनीकी प्रयोग के लिए ''राजभाषा सम्मान'' प्रदान किया गया। यह पुरस्कार 13 सितंबर, 2019 को नई दिल्ली में आयोजित अंतराष्ट्रीय सम्मेलन-2019 के दौरान श्रीमती मृदुला सिन्हा, माननीय राज्यपाल (गोवा) एवं अर्जुन राम मेघवाल, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (भारत सरकार), जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प और संसदीय मामलों द्वारा मुख्य महाप्रबंधक (दादरी) अपूर्ब कुमार दास, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) विजय लक्ष्मी मुरलीधरन एवं उपप्रबंधक (राजभाषा), आलोक अधिकारी को प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदी परिषद, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद एवं राजभाषा विभाग, गृहमंत्रालय द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ