बच्चे चोरी अफवाह से महिला के साथ मार पीटाई-: एसपी ग्रामीण नीरज जादौन

रिपोर्टर अजीत रावत,  गाजियाबाद : बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह को लेकर पूरे एनसीआर और यूपी में हड़कंप मचा हुआ है। इसके चलते भीड़ कई अलग अलग शहरों में लोगों को बच्चा चोर समझकर पिटाई कर चुकी है । बच्चा चोरो की अफवाह और इसके चलते लोगो की भीड़ द्वारा पिटाई की घटनाओं ने पुलिस की भी नींद उड़ा रखी है। और पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही हैं कि बच्चा चोरी की अफ़वाहों पर ध्यान ने दे। ऐसे मामलों में सतर्कता बरते और कानून को अपने हाथ में न ले। लेकिन उसके बाद भी बच्चा चोरी के शक में लोगों की पिटाई का मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला  दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सामने आया है। जिले के लोनी में भीड़ ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। रामलीला मैदान में महिला की बच्चा चोर समझकर लोगों ने उसे पीट दिया। महिला का पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


पुलिस जांच में यह सामने आया है कि जिस बच्चा को चोरी करने के शक में लोगों ने महिला की पिटाई वह उसका पोता है। पुलिस अब अफवाह उड़ाने वालों और पिटाई करने वालों की तलाश कर रही है। एस पी देहात नीरज जादौन ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक बच्चे के साथ महिला को बच्चा चोर बता कर खबर वायरल की जा रही है। बल्कि सचाई ये है कि ये बच्चा इस महिला का पोता है। बच्चे का नाम नोनू उम्र डेढ़ वर्ष बच्चे के पिता का नाम पंकज है। महिला बाजार में खरीदारी करने आई थी। वहीं गाजियाबाद पुलिस लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर कर पूरे मामले की जानकारी दी। और लोगो को हिदायत भी दी कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही गाजियाबाद पुलिस करेगी।वीओ - बच्चा चोर! बच्चा चोर!! का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस द्वारा इस संदर्भ में अपील और चेतावनी जारी की जा रही है मगर लोग भीड़ का हिस्सा बनने से अपने को रोक नहीं पा रहे हैं। लोनी में सोशल मीडिया पर एक बच्चे के साथ महिला को बच्चा चोर बता कर खबर वायरल की गयी।  जबकि सचाई ये है कि ये बच्चा इस महिला का पोता है। बच्चे का नाम नोनू उम्र डेढ़ वर्ष बच्चे के पिता का नाम पंकज है। महिला जोहरी पुर की निवासी है। इस महिला का नाम सरोज पत्नी किशन है। ये महिला बाजार में खरीदारी करने आई थी। इस महिला का गांव जोहरीपुर लोनी बॉर्डर के पीछे है।महिला व बच्चे को परिवार के सुपुर्द  कर दिया । कुछ लोगों ने इस महिला के गोद में इसके पोते देख बच्चा चोर! बच्चा चोर!! का शोर मचा दिया। देखते देखते ही महिला को लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के कारण महिला इतनी डर और घबराई गई कि कुछ बोल ही नहीं सकी। बाद में इस महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने तस्दीक कि तो सच्चाई का पता चला और बच्चा इस महिला को पोता निकला।कुछ लोगों ने इसका वीडियो वायरल कर अफवाह फैलाने का काम किया


 वीओ - इस मामले में एसपी ग्रामीण नीरज जादौन ने बताया कि वीडियो वारयल किसने किया, संदर्भ में कार्रवाई की जाएगी सर्विलांस से पता लगाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिन लोगों ने महिला से अभद्रता की है, वायरल वीडियो से उन लोगों को शिनाख्त की जा रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने लोगों से अपील की है कि भीड़ का हिस्सा ना बनें, अफवाहों से बचे और अफवाहों को हवा ना दें। किसी भी इस तरह की जानकारी मिलने पर 100 नंबर पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।


आपको बता दें कि तीन दिन पहले मसूरी पुलिस ने बच्चा चोरी के शक में निर्दोष व्यक्ति को पीटे जाने पर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। कल यूपी शामली में बच्चा चोरी के शक में पांच बेकसूर महिलाओं को पीटा गया। ये गुजराती महिलाएं सामान बेचने आईं थी। बागपत और मुजफ्फरनगर में इस तरह की जबरदस्त कोरी अफवाहें है। वही आज भी विजय नगर और लोनी में बच्चा चोरी की अफवाह में दो महिलाओं को पकड़ा गया। जहां लोनी में महिला बच्चे की दादी निकली वही विजय नगर में बच्चा चोर समझ लोगो द्वारा पकड़ी गई महिला मानसिक रूप से कमजोर निकली जिसे पुलिस ने पूछताछ के बाद अस्पताल में भेज दिया।


Post a Comment

0 Comments