मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
नरेंद्र वर्मा फोटो
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय स्वर्णकार समाज उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता Ramkumar Verma के छोटे भाई नरेंद्र वर्मा का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, समाज एवं क्षेत्र के लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।
नरेंद्र वर्मा के निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उनकी अंतिम यात्रा सेक्टर-37, ग्रेटर नोएडा स्थित आरएचओ-2, ब्लॉक-ए आवास से प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुई। इसके पश्चात उन्हें सफीपुर स्थित श्मशान घाट ले जाया गया, जहां परिजनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने का संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🏻🕯️🙏🏻
0 टिप्पणियाँ