नोएडा, 25 फरवरी 2026। सलारपुर स्थित Sengar Public School में 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य वार्षिक महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर Ashok Bhati उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर तथा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के संस्थापक श्री इंद्रपाल सिंह सेंगर ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीराम प्रतिमा भेंट कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। रामायण से लव-कुश की झांकी और महाभारत से दुर्योधन गाथा की प्रस्तुति को दर्शकों ने विशेष सराहना दी। कार्यक्रम में अभिभावकों और अतिथियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने अपने वक्तव्य में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास से अवगत कराएं।
कार्यक्रम में सिंहराज गुर्जर, गजेंद्र रेक्सवाल, विपिन प्रधान, जयराज भाटी, नीरज चौधरी, श्रीमती लता सेंगर, प्रगति सेंगर, उन्नति सेंगर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी गई।
0 टिप्पणियाँ