-->

मकर संक्रांति पर केंद्रीय मंत्री के आवास पर चूड़ा–दही–खिचड़ी भोज

रामानंद तिवारी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स नई दिल्ली।
स्वामी चक्रपाणि जी महाराज एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रहे आकर्षण का केंद्र
नई दिल्ली। नव वर्ष एवं मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी द्वारा उनके सरकारी आवास 68, लोधी एस्टेट में पारंपरिक चूड़ा–दही–खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय परंपराओं से जुड़े इस विशेष आयोजन ने दिल्ली की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक दुनिया में विशेष चर्चा का विषय बना।
आयोजन में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज मुख्य आकर्षण रहे। माननीय मंत्री द्वारा विशेष आमंत्रण पर पहुंचे स्वामी जी का आवास पर हार्दिक स्वागत किया गया। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने मकर संक्रांति को भारतीय ऊर्जा, परिश्रम और नवीन उत्साह का पर्व बताते हुए कहा—
“मेरी मंगलकामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और निरंतर प्रगति लेकर आए।”
उनके उद्बोधन ने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से प्रभावित किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी ने भी सहभागिता की। पासवान जी की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा एवं सामाजिक रंगत दोनों को बढ़ाया। दोनों विशिष्ट व्यक्तित्वों का एक साथ मंचन राजनीतिक और सांस्कृतिक सौहार्द का सुंदर संदेश देता हुआ दिखाई दिया। स्वामी जी, पासवान जी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने परंपरागत भोज के रूप में चूड़ा–दही एवं खिचड़ी ग्रहण कर सामाजिक एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के निजी सचिव रहे चंद शर्मा जी एवं समाज में सकारात्मक दिशा देने वाले मास्टर जी भी उपस्थित रहे। आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं में लगे राजकुमार, बबलू कुमार सहित पूरी टीम को स्वामी चक्रपाणि जी ने विशेष आशीर्वाद प्रदान किया।
यह आयोजन भारतीय परंपराओं, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उत्सवधर्मिता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ