राजेंद्र चौधरी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गाजियाबाद।
साहिबाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी के निर्देशानुसार 55 साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में SIR (मतदाता गहन पुनरीक्षण) अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक स्वरूप पार्क, जीटी रोड, साहिबाबाद में संपन्न हुई, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के BLA, जोन, सेक्टर, बूथ प्रभारी, वार्ड अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह काले द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने की। इस अवसर पर SIR अभियान के जिला प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री रमेश प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. भुवन भास्कर जोशी, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्री कर्मवीर जाटव मौजूद रहे। बैठक का संचालन महानगर महासचिव राजन कश्यप ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री रमेश प्रजापति ने SIR अभियान को लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ते हुए कहा कि प्रत्येक BLA एवं पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने बूथ पर पूरी सतर्कता के साथ सभी पात्र मतदाताओं के फॉर्म भरवाएं, नए मतदाताओं के नाम जोड़ें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न छूटे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एक-एक मतदाता के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक पहुंचकर लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएं और अभियान को सफल बनाएं। बैठक में साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने में संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका सर्वोपरि है।
बैठक में प्रमुख रूप से अंशु ठाकुर जिला अध्यक्ष छात्र सभा, विक्की ठाकुर महानगर अध्यक्ष युवजन सभा, किरण कालिया महानगर अध्यक्ष महिला सभा, ऋतु खन्ना पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला सभा, रविंद्र डबास पूर्व पार्षद, लाल सिंह यादव नगर अध्यक्ष खोड़ा, विक्रांत पंडित प्रदेश सचिव युवजन सभा, दिलीप शर्मा, पंकज तिवारी, उत्तम यादव, प्रताप पाल, मनोज तिवारी, विन्नू यादव, रवि यादव, अंकुर यादव, मैनपाल नागर, माजिद ठाकरान, सोएव अली, सोहनवीर सिंह, अवधेश मौर्य, शशि भूषण यादव, आस मोहम्मद, वकील चौधरी, राम यादव, सतपाल प्रजापति, जिले खान सलमानी, सतीश सोनी, विश्वनाथ यादव, राजन शर्मा, प्रभात सागर, सर्वेश यादव, फारूक सिद्दीकी, दिलीप गुप्ता, संतोष कुमार यादव, मोहम्मद इमरान, विवेक पहलवान, अली खान, गुड्डू यादव, अमित यादव ,प्रद्युमन त्यागी, बाबा खान, वीरेंद्र यादव बिन्नू, ताजुद्दीन, अशोक कुमार, रिंकू यादव, अरशद अल्वी, संजीत यादव, संतोष यादव, धनपाल यादव, शेर बहादुर, किशनपाल यादव, शमशाद सैफी, राहुल चौधरी, मैनपाल नागर, संजय कुमार, वसीम, सुरेंद्र यादव,,पीनएस यादव आदि साहिबाबाद विधानसभा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें |
0 टिप्पणियाँ