-->

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत कार्यक्रम 18 जून को दादरी में

कर्मवीर आर्य सम्राट राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइफ टाइम गौतमबुद्ध नगर।

दादरी।दादरी विधायक मा. तेजपाल नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का आगमन 18 जून 2025, दिन बुधवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहा है।

यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे आकिलपुर जागीर, दादरी में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों से भारी संख्या में पहुंचकर उपमुख्यमंत्री जी के विचारों को सुनने एवं उनका स्वागत करने की अपील की गई है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नेता दीपक नागर के संयोजन में आयोजन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य का यह दौरा क्षेत्र के विकास के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में प्रदेश में जिस गति से सड़कों, शिक्षा, चिकित्सा एवं कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सुधार हुए हैं, उसी विकास की रफ्तार को दादरी विधानसभा में और गति देने हेतु यह दौरा महत्वपूर्ण होगा।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ