-->

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नागर का हुआ भव्य स्वागत ।


मनोज तोमर दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम ब्यूरो चीफ गौतमबुद्धनगर 
गौतमबुद्धनगर। जनपद के ग्राम वैदपुरा निवासी चंद्रवीर सिंह नागर को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रोफेसर बी एस रावत अधिवक्ता के संचालन में एवं वरिष्ठ समाज सेवी सुखबीर सिंह आर्य की अध्यक्षता मेंभव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन।ग्रेटर नोएडा के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल नॉलेज पार्क 3 में किया गया। आयोजित स्वागत समारोह में समाजसेवी चन्द्रवीर सिंह नागर ने समाजहित में संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त करते हुए हमेशा समाज की आवाज को बुलंद करने और समाज की उन्नति, विकास एवं समृद्धि के लिए प्रयत्नशील रहने  का भरोसा दिया।अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल एवं संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला सहित राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त  करते हुए कहा कि जिस आशा और उम्मीद के साथ जिम्मेदारी दी उसे पूर्ण कर्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाऊंगा।समारोह में प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ० मनोज कटारिया,  प्रदेश उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह आर्य,  देवेन्द्र कसाना,  प्रदेश प्रवक्ता प्रो० बी एस रावत, प्रदेश सचिव अमित नागर, रविन्द्र तोगड़, अमरजीत सिंह,  सुनील खारी, जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर, महेंद्र सिंह प्रधान, रविंद्र प्रधान, कैप्टन पन्चशील एवं चैनपाल सिंह आदि ने सम्बोधित किया।गुर्जर समाज के सैकड़ो से अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे! अंत में प्रोग्राम के आयोजक जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ