सीटू व जनवादी महिला समिति की हुई बैठक जन मुद्दों पर चलाया जाएगा व्यापक जनसंपर्क अभियान- गंगेश्वर दत्त शर्मा


मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर 
नोएडा, केंद्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी, मजदूर विरोधी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 05 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली संसद के समक्ष होने वाली किसान- मजदूर संघर्ष रैली की तैयारी और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने व जनविरोधी बजट के विरोध में चल रहे जन अभियान को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति सी.आई.टी.यू. गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर हुई।बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि 05 अप्रैल 2023 को होने वाली मजदूर किसान संघर्ष रैली को लेकर पूरे जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और हजारों की संख्या में नोएडा से लोगों की भागीदारी रैली में कराई जाएगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इस बार होली के दिन पड़ रहा है इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 05 मार्च 2023 को दोपहर 2:00 बजे सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही सरकार के जनविरोधी बजट के खिलाफ 28 फरवरी 2023 को नई दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
बैठक की अध्यक्षता महिला नेता रेखा चौहान और संचालन आशा यादव ने किया। बैठक में महिला नेता चंदा वेगम, गुड़िया देवी, सरस्वती, सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, भीखू प्रसाद, रोहतास, दीपिका आदि ने हिस्सा लिया और अपने अपने विचार सुझाव रखें।

Post a Comment

0 Comments