वसई महानगर पालिका में कांग्रेस पार्टी का धरना।

मसूद हक्कानी संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स महाराष्ट्र। 
महाराष्ट्र पालघर। वसई विरार महानगर पालिका i विभाग में कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष ओनिल अल्मेडा समेत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए जिला अध्यक्ष ओनिल अल्मेडा ने बताया कि महानगर पालिका के अंतर्गत जल और गटर के ढक्कन तक कि सुविधा महानगरपालिका नही दे पा रही है  कई बार इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने पत्र और धरने के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर मामला को ठंडे बस्ते में डाल देते कांग्रेस अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष सलीम खिमाणी ने आरोप लगाते हुए कहा कि महानगर पालिका के पास इतने पैसे नहीं है गटर के ढक्कन नही लगा सकती इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने भीख मांगकर गटर के ढक्कन लगवा चुके हैं किरण शिंदे ने कहा कि महानगर पालिका कई क्षेत्रों में पानी इतने कम समय तक देती है कि लोगों को पानी की पूर्ति नही हो पा रही आखिर जब नगरपालिका जनता से टैक्स लेती है तो जनता की मूलभूत सुविधाओं से वंचित कियू रखती है

Post a Comment

0 Comments