पूर्व मंत्री ने अखिलेश के कार्यक्रम को लेकर की चर्चा।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, राशिद मलिक संवाददाता मुजफ्फरनगर। 
सभास्थल का भी किया निरीक्षण
बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुढ़ाना आगमन को लेकर आज शनिवार के दिन बुढ़ाना डाक बंगले पर उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ एक जोरदार बैठक की। जिसमें बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के कश्यप समाज के जिम्मेदार लोगों की भी मौजूदगी रही। इस बैठक को समीक्षा बैठक का नाम देते हुए अखिलेश यादव के बुढ़ाना आगमन की रुपरेखा को तैयार किया गया। इस दौरान यहां पर मीटिंग की समाप्ति के बाद जहां पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बुढ़ाना कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल सभा होनी है उस भव्य मैदान का निरीक्षण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा बुढाना के डीएवी इंटर कालेज के भव्य मैदान में आगामी 18 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रोग्राम होना सुनिश्चित हुआ है। यहां पर अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप के नेतृत्व में होने वाले कश्यप समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बताया जाता है कि आज शनिवार के दिन पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप अखिलेश यादव के कार्यक्रम के संयोजक बनाए गए हैं। इसी को लेकर पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप आज कस्बा बुढ़ाना में डाक बंगला पर पहुंचें। जहां पर सबसे पहले उन्होंने कश्यप समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ अखिलेश यादव के आगामी कार्यक्रम के संबंध में एक आवश्यक मीटिंग की। इस मीटिंग में अखिलेश यादव के कार्यक्रम की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं और कश्यप समाज के सैंकड़ों युवाओं को कार्यक्रम में समाज के लोगों की भारी भीड़ जुटाने की रणनीति तैयार की गई। तब यहां पर उपस्थित कश्यप समाज के सैंकड़ों लोगों ने पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को आश्वस्त किया और जोशीले अंदाज में कहा कि हम इस मैदान को इतना भर देंगे की लोग भव्य मैदान के बाहर भी खड़े होकर अखिलेश यादव को पूरे समय तक सम्मेलन में रहकर सुनेंगे। वे धूप, बारिश, गर्मी और सर्दी की किसी भी तरह की परवाह नहीं करेंगे। सभी ने पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप को शत प्रतिशत सहयोग और प्यार देने का आश्वासन दिया और साथ साथ वायदा भी किया कि वे आगामी 18 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन पर डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सम्मेलन को हर प्रकार से सफल बनाकर ही दम लेंगे। बैठक की समाप्ति के बाद सभी लोग डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में गए और वहां पर जाकर डीएवी इंटर कॉलेज के भव्य मैदान का औचक निरीक्षण किया। कुल मिलाकर कश्यप समाज अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर गांव दर गांव फिरेगा और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाकर दम लेगा आज ये कश्यप समाज के जोश से दिखाई पड़ गया है। इस दौरान यहां पर मुख्य रूप से सीताराम कश्यप, प्रमोद कश्यप, मुकेश कश्यप (नानू), श्याम कश्यप, मास्टर चुन्नुलाल कश्यप, सुभाष कश्यप, श्रीपाल कश्यप एडवोकेट, लोकेश एडवोकेट, लोकेश कश्यप, सुभाष कश्यप, कर्मवीर कश्यप और डॉक्टर आदेश कश्यप आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कुल मिलाकर आज की समीक्षा बैठक सफल रही।

Post a Comment

0 Comments