भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई

फ्यूचर लाइन टाईम्स..  गौतम बुध नगर :-नोएडा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दनकौर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओ ने कस्बा दनकौर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संबोधित करते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी ने प्रत्येक भूतों पर किसान बिल के बारे में लोगों को जागरूक किया कि यह बिल किसान हित में लिया गया है इस मौके पर मंडल महामंत्री अमित नागर दनकौर नगर पार्षद हरिदत्त शर्मा दनकौर नगर संयोजक अतुल मित्तल नरेंद्र नागर पार्षद राजेंद्र योगी गोपाल वर्मा रिंकू चौहान नीरज मावी रोहतास मंडल उपाध्यक्ष संदीप गर्ग समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे


Post a Comment

0 Comments