अमांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती।

फ्यूचर लाइन टाईम्स 



कासगंज : अमापुर ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। अमांपुर । कस्बे के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन विधालय में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने उन्हे याद कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। वही प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने उनके जीवन के आदर्शो को अपनाने की बात कही। इस मौके पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष हिदेश सर्राफ, पुष्पेन्द वर्मा, भाजपा नेता बृजेश वर्मा, अवधेश गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, श्रीराम सोलंकी, जितेंद्र भारद्वाज, चित्तर सिंह, अनुज राघव, देवेश सोलंकी, दीपक, आदि भाजपाई मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments