महामारी से बचाने में यज्ञ का होता है वैज्ञानिक महत्व : अल्पना चौहान

फ्यूचर लाइन टाईम्स...  


 धौलाना।विश्व को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाने के लिए सामाजिक संस्था ग्रामीण जन सेवा संस्थान के बैनर तले क्षेत्र के गांव सुखदेव पुर स्थित भारत ईंट भट्टा के परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों से संस्था की अध्यक्ष अल्पना चौहान ने कहा कि हिन्दू धर्म की सारी मान्यताएं वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित हैं। इसी प्रकार यज्ञ भी महामारी को रोकने में सक्षम होते हैं। महामारी से बचाने में यज्ञ का वैज्ञानिक महत्व होता है। भाजपा के जिला महामंत्री यशपाल सिसोदिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय समय पर किए जाते रहने चाहिए। स्थानीय समाजसेवी शीशपाल सिंह ने बताया कि आज यज्ञ किया गया। जिसमें आसपास के कई गांवों के लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा संस्था अन्य सामाजिक कार्य करती रहती है। जिसमें क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं से बनवाकर करीब पांच हजार मास्क निशुल्क वितरित किए गए हैं। साथ ही मास्क बनवाकर महिलाओं को रोजगार दिया गया है। इस अवसर पर सभी ने खुद को व अन्य को महामारी से बचाने का संकल्प लिया।मास्क का उपयोग करने, घर बार सनेटाइज रखने के प्रति जागरूक किया गया। सभी ने विश्व शांति की कामना की।


Post a Comment

0 Comments