तत्काल लागू हो पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून- एकता संघ

फ्यूचर लाइन टाईम्स... 


रबूपुरा। पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले व उनके उत्पीड़न को लेकर म्याना गांव में सोमवार को किसान एकता संघ संगठन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि पूरे भारत मे देश में इन दिनों लोकतंत्र का चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों पर हमले किये जा रहे है। गरीब व मजलूमों की आवाज उठाने वाले पत्रकारों पर हमले बेहद निंदनीय है। गाजियाबाद में विक्रम जोशी की हत्या का जिक्र करते हुए गीता भाटी ने कहा कि, उनके हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए और परिवार के सदस्यों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने पत्रकारों पर हमले व उनके प्रति शासन-प्रशासन के वर्ताव की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सच का आईना दिखाने वाले मीडिया का दमन बेहद शर्मनाक है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गंभीरता से उनकी सुरक्षा के लिए कानून बना कर तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये तथा ऐसी घटनाओं के आरोपियों को सख्त सजा का प्रावधान बने। संगठन ने जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून नही बनाये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया की यमुना प्राधिकरण के खिलाफ 5 अगस्त को किसान एकता संघ के तत्वावधान में होने वाली पद यात्रा को सफल बनाने को लेकर गांव-गांव जाकर किसान जगाओ किसान बचाओ अभियान के तहत जागरुकता अभियान की शुरुआत की इस दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमें कृष्ण शर्मा को जिला उपाध्यक्ष और मिथिलेश भाटी को प्रदेश सचिव महिला मोर्चा तथा नीतु सिंह को ग्राम अध्यक्ष महिला मोर्चा म्याना सहित सैकडों लोगों को संगठन में सदस्यता ग्रहण कराई गई ।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से किसान तथा संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गईं। इस दौरान बैठक में संगठन के राजेंद्र सिंह नागर, सोरन प्रधान ,रमेश कसाना,ब्रिजेश भाटी, सतीश कनारसी, जगदीश शर्मा, विजयपाल सिंह, कृष्ण नागर,जतन सिंह, अरूण खटाना,विकेश सहित आदि सैकडों लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments