सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगर पालिका द्वारा दादरी में संचारी रोग की रोकथाम के लिए अभियान

फ्यूचर लाइन टाईम्स..   


 गौतम बुध नगर :-माह जुलाई में प्रदेश भर में चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम के मद्देनजर आज दादरी कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगर पालिका के द्वारा मिश्रित प्रचार प्रसार किया गया। प्रचार में संचारी रोगों से बचाव हेतु लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से अलग अलग स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए व पैंफलेट बांटे गए। दादरी कस्बे के नियादरगंज, गौतमपुरी, ब्रह्मपुरी, धोबी वाली गली, आमका रोड, आदि स्थानों पर संचारी रोग नियंत्रण प्रचार प्रसार का कार्य सम्पन्न हुआ। स्वास्थ पर्यवेक्षक संजय कुमार ने बताया कि बरसात के दिनों में छुआछूत की बीमारियों का फैलने का ज्यादा अंदेशा होता है। इस कार्यक्रम को चलाकर सरकार का उद्देश्य बीमारियों को फैलने से रोकना है। इस कार्यक्रम के द्वारा कोविड 19 जैसी वैश्विक महामारी का संचार रोकने में भी मदद मिलेगी। नगर पालिका दादरी की ओर से कर्मचारी सोबीर सिंह नागर ने सहयोग प्रदान किया।


Post a Comment

0 Comments