मध्य प्रदेश मे किसान महिला के खेत को शासन प्रशासन द्वारा उजाडने के विरोध मे किसान कांग्रेस ने एक दिन का रखा उपवास ।

फ्यूचर लाइन टाईम्स



नोएडा : किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौतम अवाना के नेतृत्व में गेझा गांव मे मध्य प्रदेश मे किसान महिला के खेत को शासन प्रशासन द्वारा उजाडने के विरोध मे एक दिन का उपवास रखा।


किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौतम अवाना ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश मे शासन प्रशासन द्वारा दलित महिला के खडी फसल को जे सी बी चलाकर बर्बाद कर दिया। खेत मे खडी फसल को उजडता देख दलित महिला ने अपने ऊपर तेल डालकर आत्म हत्या का प्रयास किया। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। गौतम अवाना ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है ये किसी से छुपा नही है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला,महानगर अध्यक्ष साबुददीन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम नागर,महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना,महानगर महासचिव अशोक शर्मा,व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक रिषी गौतम,वीरपाल,देवेन्द्र प्रधान,सोनू अवाना,रोहित अवाना,विक्की अवाना,बिट्टू अवाना,सुनिल अवाना,प्रदीप डेढा आदि लोग मौजूद थे।


 


 


Post a Comment

0 Comments