भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष का सिकंदराबाद में जोरदार स्वागत हुआ

फ्यूचर लाइन टाईम्स..  . 


सिकंदराबाद।नगर में अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष रिशु बाल्मीकि के आवास पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज बाल्मीकि का फूल मालाएं पहनाकर एवं फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष धीरज बाल्मीकि ने संगठन मजबूत करने पर जोर दिया तथा युवाओं से एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। समारोह में आकाश बाल्मीकि ने जिलाध्यक्ष एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रिशु बाल्मीकि, आकाश बाल्मीकि, अक्षय बाल्मीकि, निखिल बाल्मीकि, टिंकू सैनी, कलुआ सैनी, देवेंद्र साहनी, एडवोकेट दीपक शर्मा, शेरू सैनी, संजय राही, गोलू शर्मा, प्रेम पंडित, सौरभ प्रजापति सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments