जिले में आज मिले 18 मरीज़ कोरोना संक्रमित ,संख्या हुयी 405


 


 


नोएडा।नोएडा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते असर को देखते हुये हड़कप मचा हुआ है। रोज- रोज नए- नए केस दस्तक दे रहे हैं ।बड़ी संख्या में नोएडा व गौतमबुद्ध नगर जिले में कंटेनमेंट जोन भी बनाए जा चुके हैं।बढ़े हुए कंटेनमेंट जोन के कारण लोगों की मुसीबतें व परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।अब तक गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 405 पर पहुंच गई है।आज जिले में 18 मरीज़ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि आज जिले में नोएडा के सेक्टर 56 निवासी एक 58 वर्षीय व्यक्ति की जिम्स हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। अब तक जिले में कुल 7 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी है।आज जिले में 18 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि तीन लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि 293 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 105 लोग अभी भी एक्टिव केस में हैं। जबकि क्रॉस नोटिफाइड केस 18 है।आज जो रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक सेक्टर 21 नोएडा से 55 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। सेक्टर 49 से 10 वर्षीय बच्ची व 44 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। बिसहाड़ा ग्रेटर नोएडा से 45 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय बच्ची संक्रमित पाई गई है। सलारपुर नोएडा से 29 वर्षीय व 20 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। सेक्टर 19 नोएडा से 24 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। बीटा फर्स्ट ग्रेटर नोएडा से 33 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।नोएडा के सेक्टर 122 नोएडा से 24 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। तुगलपुर गांव से 50 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। सेक्टर 1 ग्रेटर नोएडा से 30 वर्षीय पुरुष संक्रमित है। सेक्टर 93 नोएडा से 42 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है, तो सेक्टर 12 नोएडा से 35 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया है। जबकि छिजारसी सेक्टर 63 नोएडा से 23 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


Post a Comment

0 Comments