जिला अध्यक्ष भाजपा के द्वारा गांव नईबस्ती व गांव खेड़ा धर्मपुरा में संचालित मोदी योगी  रसोई।

 फ्यूचर लाइन टाईम्स..  मनोज तोमर ब्यूरो चीफ

 

 

  गौतम बुद्ध नगर..दादरी विधानसभा 62 के दादरी देहात मंडल भारतीय जनता पार्टी की "मोदी  योगी " रसोई गांव नई बस्ती में नरेंद्र शर्मा के निवास व गांव खेड़ा धर्मपुरा में संजय दत्त शर्मा  के निवास परदिनांक 29 मार्च 2020 से मंडल अध्यक्ष संजय भाटी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चौधरी योगेंद्र सिंह कैलाशपुर की देखरेख में चल रही है। दादरी देहात मंडल भाजपा की इन दोनों रसोई से दादरी तहसील में रोजाना तहसीलदार राकेश जयंत  को 500 से 600 पैकेट गरीब बेबस मजबूर और जरूरतमंद लोगों के लिए दिए जा रहे हैं। आज दिनांक 29अप्रैल 2020 को 580 पैकेट भोजन तहसीलदार साहब को दिया है। जिसमें दादरी देहात मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी  नरेश कौशिक मंडल उपाध्यक्ष, रामेंद्र भाटी महामंत्री, राजकुमार शर्मा मंत्री, नरेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष, प्रमोद नागर मंत्री, देवेंद्र डेढ़ा मीडिया प्रभारी, भीकारी सिंह उपाध्यक्ष, जय वीर सिंह मंत्री, सुनील शर्मा मंत्री, राहुल भाटी उपाध्यक्ष, विक्रम बेसोया उपाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्त्ये प्रधान, वीरेंद्र भड़ाना, जफर रिजवी, मोहम्मद जुल्फिकार, नरेश भाटी मंत्री, गंगा शरण शर्मा, श्रीपाल बरेला मंत्री, गौरव वशिष्ठ, एडवोकेट चमन पाल भाटी, मास्टर अचल भाटी, अंकित शर्मा और कृष्ण शर्मा आदि उपस्थित रहे। मेरे सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी को कोरोना जैसी महामारी में देश हित में कार्य करने हेतु दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत शुभकामनाएं

Post a Comment

0 Comments