डीएम के आदेशों की अवहेलना करने पर एक व्यापारी गिरफ्तार, दैनिक उपभोग की सामग्री को अधिक मूल्य पर बेचने का आरोप

 फ्यूचर लाइन टाईम्स.. धीरेन्द्र अवाना नोएडा संवाददाता


 नोएडा।कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते कुछ लोगों ने इस संकट की घड़ी में भी कुछ लोगों ने अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में जमाखोरी,कालाबाजरी और मुनाफाखोरी जैसे कार्यों को करके गुमराह कर रहे है।ऐसे कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने कारवाई करके जेल भेजने के निर्देश दिये थे।इसी क्रम में आज दिनांक 30.03.2020 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा स्मार्ट शाप सिटी प्लाजा गौर सिटी-1 से लाॅक डाउन के दौरान दैनिक उपभोग की सामग्री को अधिक मूल्य पर बेचने वाला व्यापारी मनोज कुमार पुत्र महेशचन्द नि0 डी-115 गली नं-11 भागरती विहार थाना गोकुलपुरी दिल्ली हाल पता विक्रेता स्मार्ट शाप सिटी प्लाजा गौर सिटी-1 थाना बिरसख, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मौके पर 01 किग्रा0 दाल अहरह व इलायची का पैकेट लिया गया है।अभियुक्त के थाना बिसरख के मु0अ0सं0 221/20 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम मे वांछित चल रहा था।


Post a Comment

0 Comments