नगर निगम सफाई कर्मचारी,सीवर कर्मचारी व वाहन चालक संघ का होगा एक नेता !

नगर निगम सफाई कर्मचारी,सीवर कर्मचारी व वाहन चालक संघ ने लिया एक चुनाव एक नेता का निर्णय लिया गया है ।


गाजियाबाद नगर निगम के सफाई,सीवर व वाहन चालक संघ द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तीनो यूनियनो के कर्मचारी चुनाव के लिए हुई सहमति अथवा तीनों यूनियन का एक ही संगठन होगा और एक ही चुनाव होगा। यह चुनाव एक ही महीने में सम्पूर्ण होगा जिसमे तीनो संघ का एक ही चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जायेगा। इस मौके पर सभी निगम कर्मचारी व नेताओ की सहमति बनी।
नगर निगम के सफाई कर्मचारी,सीवर कर्मचारी व् वाहन चालक संघ द्वारा इस वर्ष के कर्मचारी चुनाव कराने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें दिनांक 1 नवम्बर 2019 को स्थान संगीता पटेल नगर में कार्यक्रम सम्पूर्ण हुआ। जिसमें सभी कर्मचारी बंधुओ ने एक चुनाव एक नेता के संबंध में अपने-अपने विचार रखें क्योंकि इस वर्ष तीनो संगठन सफाई कर्मचारी व सीवर कर्मचारी व वाहन चालक संघ तीनो एक यूनियन बनाकर चुनाव लड़ना चाहते हैं जिसमें चुनाव में जीते कर्मचारियों की समस्याओं को निगम प्रशासन के सामने सद्भावना पूर्ण तरीके से रखे जाएंगे।
 मीटिंग में संजीव पार्चा व धर्मेन्द्र मेहरा, सतीश पार्चा, संजय टॉक, संजय चड्ढा, व मोहित सूद, अमित कागड़ा,  सतीश गेहरा, अशोक गहलोत, व सुभाष चंद्र, रोहित टॉक, आकाश पार्चा अन्य संगठनों के नेता व निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments