-->

उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाकुंभ कार्यक्रम के अंतर्गत बड़े स्तर पर पौधारोपण संपन्न। 8

गौतम बुद्ध नगर : प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाकुंभ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में जिला अधिकारी बीएन सिंह की प्रेरणा से बड़ी कार्यवाही। डॉक्टर विलमर श्वाबे कंपनी के सहयोग से मियावाकी जापानी विधि से छोटा घना जंगल स्थापित करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर पौधारोपण संपन्न। 8 हजार 500 पौधों का एक साथ किया गया रोपण। जिलाधिकारी बीएन सिंह की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण वृक्षारोपण महाकुंभ कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। जहां पर डॉक्टर विलमर श्वाबे कंपनी के सहयोग से मियावाकी जापानी तकनीकी के आधार पर छोटा घना जंगल जिसका नाम कलेक्ट्रेट वन रखा गया है उसकी स्थापना की गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी, उप जिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राय, डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीनेत सिंह अन्य राजस्व के अधिकारी गण तथा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित अन्य अधिकारियों में जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चंद, राजस्व स्टाफ, अधिवक्ता गण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पौधे लगाए गए हैं। कलेक्ट्रेट वन में आज 8500 पौधों का रोपण एक साथ किया गया है। मियावाकी जापानी तकनीकी आधार पर यह छोटा घना जंगल लगाया गया है, जो कि आगामी छह माह में एक जंगल का स्वरूप प्रदान करेगा और यह जनपद गौतम बुद्ध नगर के लिए अलग प्रकार की घटना है। जनपद में प्रथम बार यह कार्य किया गया है। आज महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अन्य अधिकारीगण तथा गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और यहां सभी जन समूह के द्वारा एक साथ पौधारोपण किया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ