सेवा भारती बाला साहब देवरस सेवा केन्द्र का निःशुल्क चिकित्सा शिविर"04 अगस्त 2019" को कौलागढ़,देहरादून में -:सत्येन्द्र सिंह (सचिव)

"सेवा भारती" जो समाज सेवा में निरंतर प्रयासरत रहती है। आगामी 4 अगस्त रविवार को 9 बजे से एक बजे तक एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रही है। यह चिकित्सा शिविर सरस्वती शिशु मंदिर टपकेश्वर रोड कौलागढ़ में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सेवा भारती के अध्यक्ष श्री महेश चंद्र गर्ग तथा सचिव श्री सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में फिजिशियन, सर्जन एवं पेट रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, नाक कान एवं गला रोग विशेषज्ञ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
सेवा भारती के पदाधिकारियों के अनुसार इस शिविर में दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, बैसाखी, छड़ी, व्हील चेयर एवं चश्मे विशेषज्ञों द्वारा जांच करने पर एनआईवीएच संस्था द्वारा निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। श्री सिंह ने आग्रह किया है कि दिव्यांग प्रमाण पत्र, मूल रूप फोटोग्राफ लाने पर रोगियों को दिलाए जाएंगे। वैसे भी सरस्वती शिशु मंदिर कौलागढ़ रोड टपकेश्वर में प्रत्येक रविवार को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा रोगियों का इलाज किया जाता है। इस केंद्र पर 10 बजे से दो बजे तक फिजियोथैरेपी का भी प्रबंधन है। यहां बाल संस्कार केन्द्र, महिला सिलाई केन्द्र भी संचालित है। अध्यक्ष महेशचंद्र गर्ग, सचिव सत्येन्द्र सिंह ने इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। 


                                               सत्येन्द्र सिंह
                                                सचिव


Post a Comment

0 Comments