रिपोर्टर मनोज तोमर : दादरी क्षेत्र के ग्राम अकिलपुर मैं कृष्ण जन्मोत्सव पर्व इस वर्ष 24 अगस्त 2019 को मनाया गया । जन्माष्टमी जिसके आगमन से पहले ही उसकी तैयारियां जोर शोर से आरंभ हो जाती है पूरे भारत वर्ष में जन्माष्टमी पर्व पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।श्री कृष्णजन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण का जनमोत्स्व है। योगेश्वर कृष्ण के भगवद गीता के उपदेश अनादि काल से जनमानस के लिए जीवन दर्शन प्रस्तुत करते रहे हैं। जन्माष्टमी भारत में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी इसे पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। श्रीकृष्ण ने अपना अवतार भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि को अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में लिया। चूंकि भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे अत: इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। इसीलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा नगरी भक्ति के रंगों से सराबोर हो उठती है।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर भगवान कान्हा की मोहक छवि देखने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु इस दिन मथुरा पहुंचते हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा कृष्णमय हो जात है। मंदिरों को खास तौर पर सजाया जाता है। ज्न्माष्टमी में स्त्री-पुरुष बारह बजे तक व्रत रखते हैं। इस दिन मंदिरों में झांकियां सजाई जाती है और भगवान कृष्ण को झूला झुलाया जाता है। और रासलीला का आयोजन होता है। इस बीच बड़े भाई दीपक नागर को साफा व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया आर्य समाज कमेटी के द्वारा यह कार्य किया गया व सभी ग्राम वासियों का सराहनीय योगदान रहा इस मौके पर उपस्थित चौधरी महावीर सिंह चौधरी, चौधरी सुखबीर भाटी महेंद्र सिंह ,प्रवीण सिंह नागर, राहुल नागर प्रोफेसर डॉक्टर विनोद नागर, राम सिंह नागर, देवेंद्र नागर, सचिन भाटी, प्रमोद मुखिया, विरेंद्र सिंह मुखिया, दीपक नागर व जगत सिंह नागर।
0 टिप्पणियाँ