मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
नौएडा। ग्राम सोरखा जाहिदाबाद में करीब 9.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुष्कर्णी तालाब परियोजना तेजी से आकार ले रही है। परियोजना का लगभग 50 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है और वर्तमान प्रगति को देखते हुए अगले चार माह में इसके पूर्ण होने का अनुमान है।
जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए नोएडा प्राधिकरण का यह प्रयास क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय विकास को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराना है।
निर्माणाधीन पुष्कर्णी तालाब के विभिन्न विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। निर्माण में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। परियोजना की करीब आधी भौतिक प्रगति पूरी हो चुकी है, जिससे इसके शीघ्र मूर्त रूप लेने की उम्मीद बढ़ी है।
तालाब के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा मिलेगा तथा हरित वातावरण विकसित करने में मदद मिलेगी। साथ ही ग्रामवासियों को एक विकसित एवं आकर्षक सार्वजनिक स्थल भी उपलब्ध होगा।
नोएडा प्राधिकरण की यह पहल जल संरक्षण के साथ पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं को जोड़ने वाला सराहनीय प्रयास है, जो भविष्य में क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
0 टिप्पणियाँ