पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के CM Shri School, Chilla, Mayur Vihar Phase-1 में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अजय तोमर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी सोच, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई स्कूल वेबसाइट रही। वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थी और अभिभावक विद्यालय की जानकारी, सोशल एक्टिविटीज, शैक्षणिक सामग्री तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तकनीक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने साइबर सेफ्टी वर्कशॉप आयोजित कर कॉमिक्स एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से ऑनलाइन सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, SMC सदस्य तथा RWA की पूरी टीम उपस्थित रही।
प्रधानाचार्य डॉ. अजय तोमर ने कहा कि “हमारा भविष्य नई पीढ़ी के हाथों में है।” उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने तथा देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन भी किया गया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, शिक्षा, तकनीक और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। अंत में “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
0 टिप्पणियाँ