मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
दुजाना (ग्रेटर नोएडा), कौशल सिंह के समर्थन में दुजाना गांव में आयोजित जनसंपर्क अभियान को ग्रामीणों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता सुखवीर नागर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर कौशल सिंह के पक्ष में अपना विश्वास जताया और क्षेत्र के विकास के लिए समर्थन देने का संकल्प लिया।
जनसंपर्क अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल सिंह, रविंद्र तौंगड़, सतीश चौगनपुर तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विपिन नागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता सुखवीर नागर, एम एस नागर ऐडवोकेट, मनोज कुमार, विक्रम नागर तथा राजू (जीएम, टाटा मोटर्स) सहित अनेक सामाजिक एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं के रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत एवं जनहितैषी नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने वाले प्रभावी प्रत्याशी का समर्थन करें।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को साझा किया। प्रत्याशी ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने प्रभावी प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ