अजय आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स ग्रेटर नौएडा।
ग्रेटर नोएडा, 26 जुलाई। सामाजिक संस्था संकल्प ने सनराइज स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सूरजपुर स्थित अंबेडकर भवन में सनराइज केयर अवेयरनेस कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 195 लोगों के खून, लीवर, किडनी, आंखों और दांतों की आधुनिक जांच निःशुल्क की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराईं। शिविर का संचालन शारदा हॉस्पिटल के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सनराइज स्पोर्ट्स इंडिया की अधिकारी एडवोकेट पायल सिंघल एवं शारदा हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राम मूर्ति शर्मा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ. भूपेन्द्र नागर ने की, जबकि मंच संचालन सिमरन भाटी ने किया। संकल्प संस्था के सह-संस्थापक अमित नागर ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि एडवोकेट पायल सिंघल और डॉ. राम मूर्ति शर्मा ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। एडवोकेट पायल सिंघल ने बताया कि सनराइज स्पोर्ट्स इंडिया की सीईओ आदित्य विक्रम धर का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद लोगों तक सनराइज योनेक्स के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
इस अवसर पर संकल्प संस्था के उपाध्यक्ष संदीप भड़ाना, सचिन नागर, प्रबंधक धर्मेश कुमार, सचिव शोएब, शारदा वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक देशराज सिंह, तरुण कुमार, बबीता, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रवीन शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ