-->

गुर्जर विद्या सभा दादरी में सिविल सेवा एवं खेल प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह

कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
दादरी। दिनांक 18.04.2026 को “दी गुर्जर विद्या सभा, दादरी, जिला गौतमबुद्ध नगर” के तत्वाधान में गुर्जर शहीद भवन, दादरी में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता गुर्जर विद्या सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र टाइगर एडवोकेट ने की, जबकि संचालन सचिव एडवोकेट राम शरण नागर ऐडवोकेट पूर्व बार अध्यक्ष द्वारा किया गया।
इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय सिविल सेवा परीक्षा एवं प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रतिभाओं तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। प्रांतीय सेवा में चयनित कुमारी निकिता पंडित (जलालपुर), कुमारी नेहा नागर, कुमारी निधि नागर (डेरी-डेरी मच्छा), कुमारी मानसी बैसोया (बरौला) को सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय सेवा में चयनित कुमारी मुस्कान बैसोया (सादौपुर) का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।
इसके अतिरिक्त कर्मचारी चयन आयोग (संयुक्त स्नातक स्तर) परीक्षा के माध्यम से आयकर विभाग में चयनित कुमारी मुस्कान भाटी (कैमराला) एवं कुमारी नीशू भाटी (मायचा) को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर भाला फेंक में कांस्य पदक विजेता कुमारी कनिशका तौंगड (झुम्मन पुराखंदेडा) को भी पुष्प गुच्छ, शॉल ओढ़ाकर तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गुर्जर विद्या सभा के उपाध्यक्ष एडवोकेट श्याम सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष डॉ. उदय वीर सिंह, वरिष्ठ सदस्य बलबीर सिंह आर्य, मास्टर ब्रह्म पाल नागर, एडवोकेट जय प्रकाश नागर, मनवीर नागर, राजेश भाटी (प्रधान मैनेजर), एडवोकेट चरण जीत नागर डीजीसी रिवेन्यू, आजाद प्रधान, राम चन्द्र वर्मा (पूर्व एसडीएम), राजपाल सिंह इंजीनियर (प्रधानाचार्य) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा समाज में शिक्षा एवं खेलों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ