-->

मंदिर निर्माण से अमरत्व की ओर: रॉबर्ट्सगंज में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा एवं शिलान्यास सम्पन्न

रामानंद तिवारी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स सोनभद्र।
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र), उत्तर प्रदेश।
“मंदिर निर्माण जीवन की सार्थकता है, मंदिर बनाने वाला सदैव अमर होता है”—यह प्रेरणादायी संदेश जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी ने रॉबर्ट्सगंज में आयोजित भव्य धार्मिक समारोह में दिया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भगवान चित्रगुप्त जी के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और आधारशिला स्थापना का ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सानिध्य में हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समारोह के दौरान शिलापट्ट का विधिवत विमोचन किया गया, जो आने वाली पीढ़ियों को धर्म एवं सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, स्थानीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य तथा संत स्वामी नारदानन्द सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जगद्गुरु महाराज ने श्रद्धालुओं से “श्री राम जय राम जय जय राम” एवं “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी” मंत्रों का सामूहिक जाप कराते हुए कहा कि ईश्वर भक्ति ही जीवन का वास्तविक सहारा है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उन्होंने समर्पण भाव से योगदान दिया।
मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि जगद्गुरु चक्रपाणि जी ने धर्म और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे समाज को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज को एकता, सेवा और धर्म के मार्ग पर अग्रसर करने का संदेश भी दे गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ