-->

संतुष्टि सेवा फाउंडेशन का भव्य स्वागत समारोह, संजय बाली का सम्मान

कुलदीप चौहान संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स नोएडा।
नोएडा। संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में सेक्टर-45 स्थित “Wok Dish Way रेस्टोरेंट” में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रेस्टोरेंट के प्रोपाइटर एवं फाउंडेशन के सचिव हर्षल पोरवाल तथा चित्रांश पोरवाल द्वारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सांसद प्रतिनिधि संजय बाली के सम्मान में किया गया।
इस अवसर पर अम्रपाली सफायर, सेक्टर-45 मार्केट के व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संजय बाली को शुभकामनाएं दीं। व्यापारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के व्यापारिक और सामाजिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ विशेष संवाद सत्र आयोजित हुआ, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए महत्वपूर्ण बिल का समर्थन किया और जनहितकारी पहलों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर संतुष्टि सेवा फाउंडेशन व मार्केट एसोसिएशन ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा विधायक पंकज सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही संजय बाली के सफल कार्यकाल की कामना की गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष नवीन पोरवाल, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, संरक्षक सुधीर चंद्र पोरवाल, सुरेंद्र गर्ग, भाई विपिन गुप्ता, रवि पोरवाल, मनोज पोरवाल, जयप्रकाश सिंह, देव शर्मा, विनायक पोरवाल, तरुण कृष्ण अग्रवाल, नीतीश कुमार गुप्ता, तन्मय पोरवाल, नरोत्तम शर्मा, श्वेता पोरवाल, ज्योति पोरवाल, गीता पाल, नेहा पोरवाल, कुसुम चौधरी, वर्षा पोरवाल, आराध्या सिंह, निशा पोरवाल, वंशिका, आरोही पोरवाल, चैतन्या, जयंती कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ