ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी के आगमन पर क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुर्जर समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से हरिओम गुर्जर ने आयोजन की व्यवस्थाओं से लेकर जनसमर्थन जुटाने तक सक्रिय योगदान दिया। उनकी मेहनत और नेतृत्व के चलते कार्यक्रम सुव्यवस्थित और प्रभावशाली रहा। मंच व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और स्वागत कार्यक्रम में उनकी भूमिका सराहनीय रही।
इस दौरान हरिओम गुर्जर के साथ हरिओम भाटी, हरिओम दावत सहित कई कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे। उपस्थित लोगों ने गुर्जर समाज के एकजुट प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जयंत चौधरी के समर्थन में “जय राष्ट्रीय लोकदल” के नारों से माहौल गूंज उठा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी सहयोगियों और विशेष रूप से हरिओम गुर्जर का धन्यवाद किया गया, जिनकी मेहनत से कार्यक्रम को नई ऊंचाई
0 टिप्पणियाँ