ग्रेटर नौएडा। गौतमबुद्धनगर में समाजवादी अधिवक्ता सभा की महत्वपूर्ण बैठक जनपद न्यायालय परिसर के चैंबर नम्बर 436 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनीत कुमार यादव ने की, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। विनीत कुमार यादव जिलाध्यक्ष, समाजवादी अधिवक्ता सभा, गौतमबुद्धनगर ने बताया कि बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए विनीता पाल एडवोकेट (निवासी सेक्टर 37, ग्रेटर नोएडा) और ललिता एडवोकेट (निवासी गौतमपुरी, दादरी) को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिवक्ताओं ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
इसके साथ ही 29 मार्च को दादरी में आयोजित होने वाली अखिलेश यादव की रैली को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में रणनीति तैयार करते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
इस मौके पर विपिन नागर एडवोकेट, स्वीटी पांडे, पुनीत शर्मा, शिमला सागर, समीर भाटी, शरद भाटी, दीपांशु यादव, मोहित नागर, बलराज भाटी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ