-->

लखनऊ में अतुल प्रजापति के वैवाहिक स्वागत समारोह में जुटे समाजवादी नेता

विशेष संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स लखनऊ।
लखनऊ। लखनऊ में आयोजित अतुल प्रजापति के वैवाहिक स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, अरविंद सिंह गोप के कार्यालय प्रभारी तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व राज्य मंत्री रमेश प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान नेताओं ने नवदंपत्ति को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रजापति समाज के कई गणमान्य नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाज के लोग भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव व पूर्व राज्य मंत्री रमेश प्रजापति की उपस्थिति विशेष चर्चा का विषय रही। उन्होंने समाज के लोगों से मुलाकात कर उन्हें एकजुट रहने और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। समारोह में आए लोगों ने भी रमेश प्रजापति का गर्मजोशी से स्वागत किया।
पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और पारिवारिक रहा, जहां सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की झलक साफ दिखाई दी। नेताओं की मौजूदगी से समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ