दादरी, 1 मार्च 2026। दादरी के बादलपुर स्थित विकल फार्म में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा पथिक जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश विकल, सविंदर भाटी, केपी कसाना, राष्ट्रीय महासचिव रामकेस चपराना, राष्ट्रीय सचिव पंकज रोसा, उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील भाटी, गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, श्यामवीर भाटी, प्रमोद भाटी, संजय नागर, संजय फौजी, जितेंद्र विकल, मनवीर नागर समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजक संजय विकल एवं समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ, शाल एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, रोजगार और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। गुर्जरों की राजधानी कही जाने वाली दादरी में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र भाटी (मैनेजर) ने की तथा संचालन भूपेंद्र नागर ने किया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के दर्जनों प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समाजहित में अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने आगामी 14 मार्च 2026 को परी चौक स्थित गुर्जर भवन में आयोजित विजय सिंह पथिक जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, जागरूकता और सशक्त संगठन के संकल्प के साथ हुआ।
0 टिप्पणियाँ