ग्रेटर नौएडा। ग्रेटर नौएडा क्षेत्र में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन ने सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी चेतना को नई दिशा प्रदान की। इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर जनरल बी.बी. शर्मा ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक माननीय नगर सह संचालक त्रिलोक रहे। मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. सुबोध भाटी एवं रवि ने कुशलतापूर्वक निभाई। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था विजय, हरिओम एवं दिनेश के निर्देशन में सुचारू रूप से संपन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास रहे, जिन्होंने अपने आशीर्वचन में धर्म, संस्कृति और समाज के उत्थान पर सारगर्भित विचार रखे। मुख्य वक्ता डॉ. गौतम खट्टर ने ओजस्वी संबोधन में राष्ट्र निर्माण में सामाजिक सहभागिता की भूमिका को रेखांकित किया। संघ के प्रतिनिधि के रूप में श्रीमान पदम प्रकाश सिंह ने संगठनात्मक विचार प्रस्तुत किए, वहीं राष्ट्र कवि मुकेश शर्मा ने अपनी काव्य रचनाओं से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सम्मेलन को विशेष गरिमा प्रदान की। वनस्थली विद्यालय से आई दो टीमों एवं गार्गी गुरुकुल, अलीगढ़ से आई 20 बालिकाओं ने योग के माध्यम से पिरामिड संरचनाएं बनाकर तथा तलवार प्रदर्शन द्वारा शक्ति और अनुशासन का अद्भुत प्रदर्शन किया। वहीं आम्रपाली ग्रैंड की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। समग्र रूप से यह सम्मेलन राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पण का जीव
0 टिप्पणियाँ