दादरी। हिन्दू सेवा समिति एवं सकल हिन्दू समाज दादरी के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन एवं 11 कुण्डीय यज्ञ का भव्य आयोजन दिनांक 08 फरवरी 2026 (रविवार) को किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन मिहिर भोज इंटर कॉलेज प्रांगण, जी.टी. रोड, दादरी में प्रातः 10:00 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी प्रबोधानन्द गिरि महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. दिनेश जी (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) हिन्दू समाज को एकता, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संदेश देंगे।
कार्यक्रम में छवि सनातनी (प्रखर हिन्दू वैदिक वक्ता) एवं डॉ. पूजा गंगानिया (कार्यक्रम एवं संस्थापक, एकलव्य फाउंडेशन – NGO) विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। सम्मेलन के दौरान हिन्दू संस्कृति, सनातन मूल्यों एवं सामाजिक समरसता पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद (भण्डारा) की भी व्यवस्था रहेगी। समिति द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता का भी सशक्त संदेश देगा। 🙏
0 टिप्पणियाँ