-->

फेडरेशन ऑफ आर. डब्लू. ऐज ग्रेटर नोएडा की बैठक सम्पन्न, शहर की समस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी!

कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक सोशल लाइन टाइम गौतम बुद्ध नगर।
ग्रेटर नोएडा। फेडरेशन ऑफ आर. डब्लू. ऐज ग्रेटर नोएडा की बैठक रविवार को शारदा केयर हॉस्पिटल, नॉलेज पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र टाइगर एवं ऋषिपाल ने की, जबकि संचालन दीपक कुमार भाटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सेक्टरों और सोसायटियों की करीब 40 आथ. डब्लू. ऐज ने भागीदारी दर्ज की।
बैठक में शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए, जिनमें गंदे पानी की आपूर्ति, जर्जर पाइप लाइन, सिटी बस सेवा, अल्फा-02 में जाम की समस्या, सेक्टर सिग्मा एवं डेल्टा से लेबर चौक को प्राधिकरण कार्यालय के सामने शिफ्ट करने, पैरामाउंट सोसायटी के सामने फ्लाईओवर निर्माण को गति देने, प्राधिकरण में फेडरेशन का स्थायी कार्यालय स्थापित कराने तथा आर. डब्लू. ऐज सामाजिक कार्यों में हस्तक्षेप करने वाले अधिकारियों की शिकायत शामिल रही।
इसके अतिरिक्त गार्बेज चार्ज न देने, सेक्टरों के बाहर सर्विस रोड निर्माण, सेक्टरों में हुए टेंडरों के बॉन्ड सार्वजनिक करने तथा कार्य पूर्ण होने के बाद RWA से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने पर ही भुगतान जारी करने का विषय भी उठाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर विजय कुमार गुर्जर ने स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर जानकारी दी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के बाद फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराएगा तथा पूर्व में उठाए गए मुद्दों पर फीडबैक भी लेगा। फेडरेशन ने स्पष्ट कहा कि जल एवं हवा मानव की मूलभूत आवश्यकता हैं। यदि 15 दिनों में जल आपूर्ति प्रणाली में सुधार नहीं होता तथा पुराने सेक्टरों में पाइप लाइन बदलने का कार्य प्रगति पर नहीं आता, तो फेडरेशन जनता एवं आर. डब्लू. ऐज के साथ मिलकर प्राधिकरण के विरुद्ध आंदोलन करेगा।
बैठक में रणजीत प्रधान, आलोक नागर, डॉक्टर विकास भाटी, जितेंद्र शर्मा, प्रमोद झा, शेर सिंह, धीरेन्द्र भाटी (एडवोकेट), किरणपाल सिंह, राजेश देढ़ा, लखन भाटी, पारस यादव, पवन नागर, गजेन्द्र सिंह, अमित भाटी, सुरेन्द्र शर्मा, परितोष भाटी, डॉक्टर अजय भाटी, शरद शर्मा, प्रमोद भाटी, दीवान शर्मा, पंकज नागर, ठाकुर विजय सिंह, बाबी भाटी, देवराज नागर, सतीश भाटी, संदीप गुप्ता, भुवनेश्वर गर्ग, डॉक्टर राकेश, सुधीर चौधरी, बीरेश बंसल, जितेंद्र भाटी, सतवीर मुखिया, धर्मवीर मावी, प्रवीण यादव, प्रमोद प्रधान, संजीव धामा, आजाद अधाना, विनय यादव, विपिन भाटी, ठाकुर श्याम सिंह, प्रशांत राठी, समय दूबे, एस.पी. सिंह कर्दम, ठाकुर नारायण सिंह, विपिन भाटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ