नोएडा/ग्रेटर नोएडा। एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के प्रबंधन अध्ययन विभाग एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग द्वारा आयोजित भव्य एलुमनाई मीट ‘समागम 2026’ का आयोजन 17 जनवरी 2026 को सेक्टर-51, नोएडा स्थित शेवरॉन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में एमबीए, एमसीए, बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों के पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य सत्र में संबोधित करते हुए एचआईएमटी ग्रुप के चेयरमैन H.S. बंसल ने पूर्व विद्यार्थियों को संस्थान का गौरव एवं वास्तविक ब्रांड एंबेसडर बताया। उन्होंने कहा कि एलुमनाई न केवल संस्थान की साख को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने एलुमनाई से उद्योग–संस्थान सहयोग को मजबूत करने, मेंटरशिप, इंटर्नशिप, ट्रेनिंग व रोजगार अवसरों में सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया और ‘समागम’ को रिश्तों, स्मृतियों और साझा अकादमिक यात्रा का उत्सव बताया।
ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन कर एलुमनाई नेटवर्क को और सशक्त करेगा। इस अवसर पर एचआईएमटी ग्रुप के सचिव अनिल कुमार बंसल, संयुक्त सचिव अनमोल बंसल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौधरी, डायरेक्टर मैनेजमेंट स्टडीज़ प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभागाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय तथा प्रशासनिक अधिकारी कविता चौधरी सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान एलुमनाई के बीच संवाद सत्र, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, अनुभव साझा एवं अनौपचारिक मेल–मिलाप जैसे आयोजन किये गये। पूर्व विद्यार्थियों ने पुराने कैंपस जीवन को याद करते हुए संस्थान से अपने संबंधों को पुनः सुदृढ़ किया।
‘समागम 2026’ न केवल एक एलुमनाई मीट रहा, बल्कि एचआईएमटी परिवार की एकजुटता, उपलब्धियों एवं भविष्य की साझी दिशा का प्रतीक भी सिद्ध हुआ।
0 टिप्पणियाँ