ग्रेटर नौएडा। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन का द्वितीय वार्षिक संस्कार परिवार मिलन समारोह GNIOT में सम्पन्न, नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा।
गौतमबुद्ध नगर के GNIOT संस्थान के सभागार में वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन का द्वितीय वार्षिक संस्कार परिवार मिलन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रणीत भाटी ने की, जबकि IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, गजानन माली एवं कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के निदेशक संदीप गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन प्रो. विवेक कुमार ने किया।
मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय संगठन प्रभारी एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री वीरेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “कृण्वन्तो विश्वमार्यम्” अर्थात विश्व को श्रेष्ठ बनाना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि संगठन वंचित समाज के बच्चों को कर्तव्य आधारित जीवन पद्धति और संस्कारों की शिक्षा प्रदान कर रहा है, जो राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि संस्कार परिवार मिलन आज की सामाजिक आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि “औद्योगिक विकास तभी सार्थक है जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।” उन्होंने आश्वस्त किया कि IBA सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रयासों के साथ सतत खड़ी रहेगी।
अध्यक्षीय आशीर्वचन में प्रणीत भाटी ने अधिक संख्या में प्रतिभा विकास केंद्र प्रारंभ करने का समर्थन किया। इस अवसर पर प्रतिभा विकास केंद्र के बच्चों द्वारा देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ विभाग उपाध्यक्ष एवं पूर्व GST संयुक्त आयुक्त वीरेंद्र सिंह ने गौतमबुद्ध नगर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें डॉ. राजेश गुप्ता (चेयरमैन GNIOT), ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रणीत भाटी, अमित उपाध्याय एवं संदीप गोयल संरक्षक बनाए गए। अध्यक्ष प्रो. विवेक कुमार तथा कार्याध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, महिला संयोजिका एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजेश दत्ता, विभाग अध्यक्ष भगवान दास गुप्ता, कार्याध्यक्ष मयूर कालरा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महामंत्री विवेक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ