-->

दादरी में ₹348.44 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुल सहित कई महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। ग्राम सलारपुर (पताड़ी–नरोली) स्थित NTPC रोड पर कांवड़ शिविर स्थल के पास प्रस्तावित 40 मीटर लंबी एवं 10 मीटर चौड़ी सीसी सड़क का शिलान्यास दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर द्वारा किया गया। लगभग ₹12 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा की सांसद निधि से निर्मित होगी।
इसके पश्चात विधायक द्वारा ग्राम रसूलपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ₹20 लाख की लागत से निर्मित नवनिर्मित पुलिया का उद्घाटन किया गया। इसके बाद दादरी विधानसभा में रसूलपुर एवं प्यावली मार्ग पर कुल ₹316.44 लाख की लागत से बड़ी नहर के पुल के निर्माण कार्य एवं चौड़ीकरण सहित अन्य कार्यों का उद्घाटन और शुभारंभ भी किया गया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, यातायात सुरक्षा बढ़ेगी तथा ग्रामीण संपर्क बेहतर होगा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, धीर सिंह राणा (मंडल अध्यक्ष), मूलचंद शर्मा (पूर्व प्रधान), अशोक ठाकुर, गजेन्द्र प्रधान, दीनदयाल शर्मा (पताड़ी), ब्रह्मपाल नम्बरदार (नरोली), धीर सिंह राणा (मंडल अध्यक्ष), पवनेश प्रधान, रिंकू प्रधान, राकेश राणा, मनोज सिसोदिया, एच.के. शर्मा, अशोक (BDC) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा में सड़क, पुल और बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण होंगे जिससे स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। विधायक ने क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं समर्थन के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ