ग्रेटर नोएडा। ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों एवं नौजवानों की आवाज को मजबूती देने वाले संगठन राष्ट्रीय देहात मोर्चा द्वारा प्राधिकरणों के विकास मॉडल पर एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी 11 जनवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से ओंकारेश्वर मंदिर, ओमीक्रोन-2, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर में होगा। गोष्ठी का विषय निर्धारित किया गया है— “प्राधिकरणों का विकास: सच या छलावा?”
मुख्य वक्ता कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राव संजय सिंह भाटी (अध्यक्ष राष्ट्रीय देहात मोर्चा), प्रिंसिपल मन्तराम नागर, मथुरापुर ( राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय देहात मोर्चा), एडवोकेट बिजयेंद्र कसानआ सकलपुरा, एडवोकेट गजेन्द्र सिहं चौधरी बली बागपत एवो जयकुमार भाटी,सदस्य केन्द्रीय संचालक समीति देहात मोर्चा उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट वक्ताओं में— मा. श्याम सिंह नोरोजपुर गुर्जर बागपत (प्रदेश अध्यक्ष, उप्र देहात मोर्चा), मा. राजबाहदुर दयालपुर मेरठ, लिले प्रधान. अजय पाल,बलबीर सिंह, ईलम सिंह नागर, खैर (पूर्व विधायक), कुँवर जुल्फिकार सिंह नागर (वरिष्ठ नेता), सुभाष भाटी, बुलन्दशहर, वीरेंद्र फौजी, मा. डॉ. एम. एस. नेगी, रोहताश ठाकुर, रामेश्वर नागर, एस. के. जैन, श्रीपाल भाटी, राजकुमार नागर, सतीश भाटी, वीर सिंह नागर एवं क्षेत्र के अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
विशेष अतिथि कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह भाटी, गुदरत अली तथा अवधेश सिंह बतौर विशेष अतिथि शामिल रहेंगे।
राष्ट्रीय देहात मोर्चा द्वारा ग्रामीण परिसरों, किसानों के अधिकार, भूमि अधिग्रहण, युवाओं के रोजगार तथा प्राधिकरणों के कार्यों में पारदर्शिता की मांग जैसे अहम मुद्दों पर पिछले वर्षों से आंदोलन और संवाद जारी है। संगठन का कहना है कि इस गोष्ठी का उद्देश्य विकास मॉडल का वास्तविक स्वरूप जनता के सामने लाना एवं भविष्य की रणनीति तय करना है।
0 टिप्पणियाँ