कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया कार्यक्रम आयोजित
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में संविधान व सामाजिक न्याय पर हुई संगोष्ठी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौतमबुद्ध नगर।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन और सामाजिक न्याय पर परिचर्चा से हुई। वक्ताओं ने बाबा साहेब को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताते हुए कहा कि उनका योगदान केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक समता, दलित उत्थान, महिला अधिकारों और मानवाधिकारों की मजबूत नींव से जुड़ा है।
दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान और बाबा साहेब की समतामूलक विचारधारा को सर्वोच्च मानती है। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्गों, मजदूरों, युवाओं और किसानों के अधिकारों की रक्षा करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया। अंत में “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
0 टिप्पणियाँ