विशेष संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स फरीदाबाद।
फरीदाबाद/बड़ोली–प्रहलादपुर।
वर्षों पुरानी आबादी को तोड़े जाने के विरोध में घर बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार को बड़ोली–प्रहलादपुर में जोरदार धरना–प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) एनसीआर के अध्यक्ष परविंदर अवाना के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी सहित बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। सभी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और संघर्ष में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
धरना–प्रदर्शन का संचालन वीरपाल गुर्जर ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने 36 बिरादरी को एकजुट होकर इस लड़ाई को निर्णायक रूप से लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा गांव और घरों को उजाड़ने का प्रयास किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू किसानों और ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
अशोक भाटी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2009 में सड़क के नाम पर धोखे से भूमि अधिग्रहित की गई और बाद में बिना उचित निरीक्षण के ऑक्शन के नाम पर प्लॉट आवंटित कर दिए गए, जो दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण है। एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते अपनी गलतियों को सुधारे, अन्यथा भारतीय किसान यूनियन और 36 बिरादरी मिलकर बड़े आंदोलन का आगाज करेगी।
इस मौके पर संदीप अवाना, अजय गुर्जर, गोपाल अवाना, विक्रम अवाना, विपिन अवाना, पवन अवाना, निंदर चौधरी, रामेश्वर नागर, कोशिंदर अवाना, प्रशांत चौधरी, भोलू भाटी, शाहिद, सूरजभान चंदीला, सतपाल चंदीला, वेद चंदीला, अदल चंदीला, वीरपाल चंदीला, रंजीत चंदीला, रोहित नागर, शील चंदीला सहित मातृशक्ति और बड़ी संख्या में पीड़ित किसान उपस्थित रहे। आंदोलनकारियों ने एक स्वर में गांव और घर बचाने की लड़ाई को आखिरी दम तक लड़ने का संकल्प दोहराया।
0 टिप्पणियाँ