कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर। नोएडा।भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित जीरो पॉइंट यमुना एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा आने वाली 22 दिसंबर 2025 नोएडा से आगरा तक के किसानों की संयुक्त लंबित मांगों को लेकर होने वाली किसान मजदूर महापंचायत भाकियू कैंप कार्यालय ग्रेटर नोएडा बिरोंडी पंचायत की तैयारी को लेकर एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमे जिलाध्यक्ष नोएडा अशोक भाटी जिला अध्यक्ष दादरी मनोज मावी नरेंद्र नागर अनित भाटी शरदाराम भाटी सिंहराज गुर्जर विपिन प्रधान ऋतिक नागर तरुन मावी भोजा भाटी आजाद सैफी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा इसकी जानकारी पूर्व में ही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा दी जा चुकी है सभी जिला अध्यक्षों से पंचायत हेतु संपर्क जारी है अशोक भाटी ने बताया पंचायत के बारे में जिलाधिकारी गौतम बुध नगर एवं तीनों अथॉरिटी के सीईओ एवं पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी गई है इस महापंचायत में नोएडा अथॉरिटी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों को बुलाकर नोएडा से आगरा किसने की सभी लंबित समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी उन्होंने कहा सभी पदाधिकारी इस पंचायत के सफल आयोजन हेतु पूर्व से ही गांव गांव में जनसंपर्क में लगे हुए हैं जल्द ही संबंधित समस्याओं का ज्ञापन भी संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा इस पंचायत में किसान संबंधित अन्य मुद्दों पर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ