कुलदीप चौहान संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स नौएडा।
नोएडा, 16 अक्टूबर 2025 — नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तंवर के कार्यालय पर आज नवनियुक्त नोएडा महानगर ओबीसी अध्यक्ष सोनू प्रधान का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि सोनू प्रधान के ओबीसी विभाग का अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनू प्रधान ओबीसी समाज को कांग्रेस से जोड़ने और उनके अधिकारों के लिए एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
सोनू प्रधान इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं, जिनमें नोएडा महानगर महासचिव और पीसीसी सदस्य के रूप में उनका योगदान सराहनीय रहा है। अपने संबोधन में सोनू प्रधान ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उसे तन, मन और धन से निभाएंगे। उन्होंने श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, डॉ. अनिल जयहिंद, अजय राय और प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर रिजवान चौधरी, रूबी चौहान, हरेन्द्र शर्मा, सरोज यादव, मनोज चौधरी, सच्चे तंवर, उधमसिंह नागर, यसराम तंवर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ