रामानंद तिवारी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स दिल्ली।
दिल्ली,24 अक्टूबर 2025 —संजीव सिंह, निगम पार्षद, न्यू अशोक नगर ने बताया कि दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा के मार्गदर्शन में, त्रिलोकपुरी विधानसभा के न्यू अशोक नगर छठ घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
अभियान में दिल्ली प्रदेश मंत्री विनोद Bachheti, एस डी एम संजय, मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, पूजा संयोजक और समाज के प्रमुख दिनेश एवं संजय सिंह सहित मंडल के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए। सभी ने मिलकर घाट की सफाई में योगदान दिया और श्रद्धालुओं के लिए घाट को स्वच्छ एवं सुसज्जित बनाया। निगम पार्षद संजीव सिंह ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए यह हमारा परम कर्तव्य है कि सभी व्रतियों को पूजा में कोई असुविधा न हो। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियाँ कर रही है।अभियान के दौरान घाट की साफ-सफाई, व्यवस्थापन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। संजीव सिंह ने सभी श्रद्धालुओं और जनता से आह्वान किया कि वे इस पर्व की पवित्रता और सामाजिक एकता को बनाए रखते हुए भाग लें। छठ महापर्व पर सूर्य देव और छठी मैया के आशीर्वाद से सभी घरों में खुशियाँ, सुख और समृद्धि फैले। छठी मैया समाज पर अपनी कृपा बनाए रखें।
0 टिप्पणियाँ