मनोज तोमर ब्यूरो चीफ रास्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
दादरी (गौतमबुद्ध नगर)। मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं कॉलेज संस्थापक चौधरी रज्जु सिंह नम्बरदार का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विद्या सभा अध्यक्ष व कॉलेज संचालक उपसमिति प्रधान समिति सदस्य राधाचरण भाटी ने किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्यों को याद करते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति आज भी समाज को प्रेरणा देती है। साथ ही कॉलेज संस्थापक चौ. रज्जु सिंह को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सचिव रामसरन नगर एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष बार ऐशो. गौतम बुद्ध नगर, कुलदीप प्रधान, आजाद प्रधान, महेश भाटी, अशोक भाटी, निशान्त भाटी एडवोकेट, कॉलेज प्रधानाचार्य मिलाव सिंह यादव सहित तमाम शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर से कहा कि चौ. रज्जु सिंह का शिक्षा क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय है और नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाकर सभी ने देशभक्ति का संकल्प दोहराया।
0 टिप्पणियाँ