कर्मवीर आर्य संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतमबुद्ध नगर।
गौतम बुद्ध नगर, 7 सितंबर 2025।
पितृ पक्ष श्राद्ध पर्व के अवसर पर भाकियू गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा संचालित टिकैत रसोई का आज पांचवां दिन शुरू हुआ। शुभारंभ अवसर पर पंडित सुरेश प्रधान, प्रेमसिंह नेताजी, रामनिवास भड़ाना, देवी भाटी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर टिकैत रथ को प्रसाद वितरण के लिए रवाना किया।
इस मौके पर पंडित सुरेश प्रधान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार हजारों जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाने और धार्मिक अवसरों पर भंडारे आयोजित करने के लिए अशोक भाटी को भगवान श्रीकृष्ण एवं परशुराम जी का पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अशोक भाटी केवल एक समाज के नहीं बल्कि 36 बिरादरी के चहेते एवं लोकप्रिय जिलाध्यक्ष हैं, जो हर आपदा और विपत्ति में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर सेवा करते हैं।
जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने टिकैत रसोई में सेवा कर रहे साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पितृ पक्ष श्राद्ध पर्व पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति हेतु जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र अर्पित करना सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि आज का भंडारा हम अपने पूर्वजों के श्री चरणों को समर्पित करते हैं।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर के बाढ़ पीड़ित परिवार की तरह हैं और हालात सामान्य होने तक खाने के साथ-साथ अन्य आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जाएगा।
भंडारा वितरण सेवा में सुंदर बाबा, कृष्ण भाटी, अरुण गुर्जर, सुधीर गुर्जर, पप्पू गुर्जर, योगेश बैसला, नवीन भाटी, अंकित भाटी, सुनील भाटी, सचिन अवाना, मनोज अवाना, रामकुमार भड़ाना सहित अनेक सेवादार निस्वार्थ भाव से जुटे रहे।
0 टिप्पणियाँ